Skip to main content

एक पत्रकार के सवालों से बौखलाए रामदेव, पत्रकार को बताया दिग्विजय का दूत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाबा रामदेव 3 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता अभियान का शंखनाद करने तो पहुँचे..लेकिन जागरूकता अभियान की आड़ में वो प्रधानमंत्री  डॉ.मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गाँधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर बरसते नजर आए..उन्होंने भ्रष्टाचार में डूबी सरकार पर तंज कसे.. रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में जब एक पत्रकार ने तमाम भ्रष्टाचार की बातों के बीच बाबा रामदेव से उनके दो ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट और दिव्य योग मंदिर का टर्नओवर और बाबा द्वारा टैक्स भरे जाने से संबंधित सवाल किया तो बाबा की भौंहे तन गई. उन्होंने  कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा उस पत्रकार को भेजे जाने की बात कहकर अपना बचाव करते नजर आए..उन्होंने उस पत्रकार पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या तुम्हें दिग्विजय सिंह ने भेजा है..


बाबा रामदेव छत्तीसगढ़ मतदाताओं को को जागरूक करने तो पहुँचे हैं..लेकिन जब उनके ट्रस्ट के आय-व्यय और टैक्स भरे जाने को लेकर एक पत्रकार सवाल कर रहा था तो वो अपनी वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों की बात कहकर उस पत्रकार की अनभिज्ञता पर सवाल उठाने लगे..यहीं नहीं बाबा प्रेस कांफ्रेस के दौरान अपनी बातों पर अपने समर्थकों से ताली बजवाते नजर आए..जबकि प्रेस कांफ्रेस सिर्फ पत्रकारों के लिए था..लेकिन बाबा अपने समर्थकों के साथ कांफ्रेस हाल में पहुँचे..


बाबा के दो ट्रस्ट पतांजलि योगपीठ ट्रस्ट और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट उत्तराखंड के हरिद्वार में करीब 1000 एकड़ जमीन पर बने हुए हैं..2010 में इन दोनों ट्रस्ट का टर्नओवर करीब 1100 करोड़ आंका गया..लेकिन अब भी इन ट्रस्ट का सही सही टर्नओवर सामने नहीं आया है..जब बाबा से इसी पर सवाल किया गया तो भ्रष्टाचार की इबारत में गढ़ी केन्द्र की कांग्रेस सरकार पर बात करने वाले बाबा कुछ देर के लिए खामोश हो जाते हैं..और उलटा उस पत्रकार को ही दिग्विजय का दूत बताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आते हैं..

इन सबके बीच योगगुरू ने मोदी राग अलापते हुए भारत में सत्ता परिवर्तन को जरूरी बताया..उन्होंने कहा कि राहुल के आगे सरकार सरेंडर हैं..उनके सामने किसी की नहीं चल रही..मैडम का शाहजदा देश की संसदीय प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है..देश की सत्ता मां और उनका शाहजदा चला रहा हैं..10 जनपथ राजनीति के दलालों का अड्डा हो गया है..अभी लालू का जो हश्र हुआ है..वही हश्र नेहरू गाँधी परिवार का होगा..एक हजार साल में मुगल-अग्रेजों ने जितना देश को लूटा..उतना कांग्रेस ने पिछले 67 सालों में देश को लुटा है.. ये खानदानी लुटेरे हैं..बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खरीखोटी सुनाई।

रामदेव ने प्रधानमंत्री के पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं रखा..उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वे नामर्द है..बाबा रामदेव यहीं नहीं रुके..उन्होंने एक तरह से अपना एक्टिज पोल नतीजा बताते हुए विभिन्न दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या भी बताई।बाबा रामदेव के मुताबिक कांग्रेस 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 100 सीट पर सिमट जाएगी।औऱ एनडीए और भाजपा  को 300 सीटें मिल जाएगी.. उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत बदतर हो जाएगी..कांग्रेस के पाप का घड़ा भर गया है..रामदेव ने हाल ही में लंदन स्थित हीथ्रो हवाईअड्डे पर उन्हें रोके जाने को लेकर आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें आतंकवादी बताकर विदेश में फंसाने के लिए साजिश रची थी..बहरहाल बाबा रामदेव के ये बोल है..जो बोलना चाहता थे..लेकिन जो पत्रकार उनसे उनके ट्रस्ट के बारे में जानना चाह रहा था..उसके बारे में सीधा सा जवाब न देकर उस पत्रकार की निष्पक्षता पर बाबा ने सवाल खड़े कर दिए.

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया को भी अन्नागीरी की जरूरत

भ्रष्टाचार..एक ऐसी समस्या जिसका हल ढूंढते नजर आ रहे हैं..वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे..लेकिन क्या दीमक की तरह खोखला कर रहे इस देश को भ्रष्टाचार रूपी कीड़े से बचाया जा सकता है..जिसने अपना पैर पुरजोर तरीके से लोकतंत्र के सभी स्तंभों में जमा लिया है..हमारा देश लोकतांत्रिक देश है..लोकतंत्र..एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है..और जहां लोगों को जीने की आजादी हो और लोगों के अधिकारों का हनन न हो... लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है..लेकिन क्या भारत में ये सारे स्तंभ सही रूप से काम कर रहे हैं..क्या भ्रष्टाचार ने सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को ही जकड़ा है..मीडिया क्या इससे अछूता है..शायद नहीं..मीडिया में भी भ्रष्टाचार उतना ही व्यापत है..जितना लोकतंत्र के बाकी स्तंभों में..ऐसे में पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले तथाकथित लोकतंत्र के इस स्तंभ के लिए भी एक ड्राफ की जरूरत है..जिसके जरिए भ्रष्टाचार में...

बॉडीगार्ड एक प्रेम कहानी

फिल्म बॉडीगार्ड एक प्रेम कहानी है..और इसका क्लाइमैक्स काफी दमदार है..इस फिल्म को सलमान की एक्टिंग और एक बेहतरीन क्लाइमैक्स के लिए जाना जाएगा..फिल्म में लवली सिंह एक बॉडीगार्ड है और वह एक ही एहसान चाहता है कि उस पर किसी किस्म का एहसान ना किया जाए..उसे दिव्या की रक्षा का जिम्मा सौंपा जाता है..परछाई की तरह लवली उसके साथ लग जाता है और इससे दिव्या परेशान हो जाती है..लवली से छुटकारा पाने के लिए दिव्या फोन पर छाया बनकर लवली सिंह को प्रेम जाल में फांसती है..लवली भी धीरे-धीरे छाया को बिना देखे ही चाहने लगता है..किस तरह से दिव्या अपने ही बुने हुए जाल में फंस जाती है यह फिल्म का सार है..कुछ बढ़िया एक्शन दृश्यों के बाद प्रेम कहानी शुरू हो जाती है..फर्स्ट हाफ तक तो ठीक लगता है, लेकिन इसके बाद यह खींची हुई लगने लगती है..लेकिन क्लाइमेक्स में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जिससे दर्शक एक बार फिर फिल्म से बंध जाता है..फिल्म के अंत में कई संयोग देखने को मिलते हैं, और एक सुखद क्लाइमैक्स भी..कहानी कई सवाल उठाती हैं, जिसमें सबसे अहम ये है कि दिव्या जब सचमुच में लवली को चाहने लगती है तो वह असलियत बताने में इतना वक्त...

आई एम इन हांटेड

भारत में गिनी-चुनी 3-डी फिल्में बनी हैं..अब थ्री-डी फिल्मों का दौर फिर शुरू हो गया है इसलिए वर्षों बाद हांटेड नामक 3-डी फिल्म जब सामने आई..तो इसे देखे बिना मैं नहीं रह सका...लेकिन इस फिल्म के देखने के साथ ही मेरे साथ ही इस फिल्म की पटकथा जैसी कुछ घटना घटी..जिसकी वजह से मैं उसे पल को शब्दों में बांध कर सहजने की कोशिश कर रहा हूँ...दरअसल इस फिल्म में नायक नायिका को बचाने के लिए अस्सी साल पहले जाता है.और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नायिका की जिंदगी संवार देता है..इस फिल्म को देखने के बाद मन में उतना भय तो नहीं हुआ..लेकिन फिल्म देख कर जब मैं बाहर निकला तो आसमान में गरजते-घुमरते बादलों से जमीन पर गिर रही बूंदों ने मन में जरूर भय पैद कर दिया..बेमौसम बारिश से जहां मई की चिल्लाती धूप से राहत मिली...वहीं मुझे यह भी खराब लग रहा था कि काफी मेहनत कर आज अपने रूम की सफाई करने के बाद कपड़े, जूत्ते, चादर और गद्दे धूप में डालकर फिल्म देखने आया था..मुझे यहां हांडेट के नायक से ईर्ष्या भी हो रही थी कि मैं भी नायक की तरह कुछ पल पीछे चला जाता और अपने मेहनत को इस तरह बारिश की बूंदों में बरबाद नहीं होने द...