Skip to main content

लिव com रिलेशन

समाज और लोग कितना ही नाक भौंह सिकोडें, कितने ही कुढ़ लें और कितनी ही आलोचना कर लें...लिव-इन-रिलेशन रिश्ता अब एक ठोस वास्तविकता लेता जा रहा है... इसे नकारा जाना नामुमकिन हैं..समाज में ऐसे रिलेशन देखने को मिल रहे हैं..कुछ साल पहले तक समाज के लिए वर्जित रहा लिव-इन-रिलेशन रिश्ता धीरे-धीरे अर्बन सोसायटी में अपनी जगह बनाने में सफल हो गया है...बीपीओ और कॉर्परट सेक्टर में लाखों रुपये महीने कमा रहे कई यूथ कपल इस रिलेशनशिप को बुरा नहीं मानते..इस रिश्ते की चकाचौंध सिर्फ महानगरों तक ही सिमटी थी...लेकिन धीरे-धीरे इस कल्चर ने छोटे शहरों पर भी अपना असर डाला है..अब उच्चतम न्यायालय ने भी इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है..सुप्रीम कोर्ट ने विवाह पूर्व यौन संबंध और लिव इन रिलेशन को लेकर जो टिप्पणी की है, वह बेहद महत्वपूर्ण है..उसने कहा है कि शादी के पहले सेक्स संबंध कायम करना कोई अपराध नहीं है..भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो शादी से पहले यौन संबंध की मनाही करता हो..इसी तरह अगर दो बालिग व्यक्ति आपसी रजामंदी से विवाह के बगैर भी साथ रहना चाहें तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है..दक्षिण की अभिनेत्री खुशबू की विशेष याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें मुख्य न्यायाधीश के जी बालाकृष्ण, दीपक वर्मा और बीएच चौहान की पीठ ने कहा कि कोई भी कानून दो बालिग लोगों को एक साथ रहने या यौन संबंध बनाने से रोक नहीं सकता है..यह उनका अधिकार है..वर्ष 2005 में खुशबू ने एक पत्रिका को दिए गए बयान में कहा था, "मेरी दृष्टि में विवाह पूर्व यौन संबंध बनाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसके लिए सारी सावधानियाँ बरतनी चाहिए."इसी साक्षात्कार में उन्होंने यह भी कहा था, "किसी भी पढ़े लिखे युवक के लिए यह उम्मीद करना ठीक नहीं है कि उसकी पत्नी की कौमार्यता सुरक्षित होगी."ख़ुशबू का यह बयान परंपरागत और रुढ़िवादी भारतीय समाज को नागवार गुज़रा था और कुछ तमिल राष्ट्रवादी राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इस बयान के विरोध में कई मुक़दमे दायर कर दिए थे.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समाज जिन गतिविधियों को अनैतिक मानता है वो ज़रूरी नहीं कि अपराध भी हों.खुशबू की लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का आदेश काफी मायने रखता है..जिस अधिकार की बात सुप्रीम कोर्ट कर रहा है..उस अधिकार को भी युवा पीढ़ी को समझना होगा..क्या गलत है..क्या सही...गलत और सही को परखने का एक और भी तरीका होता कि यदि जिस व्यवहार की जिम्मेदारी आप खुलकर स्वीकार नहीं कर सकते, जिसके लिए मुंह छिपाना पड़े वह निश्चित ही गलत है..अगर आप अपने रिश्ते को स्वीकारते हैं..तो वह गलत नहीं है..जवाबदेही और जिम्मेदारी इंसान के महत्वपूर्ण मूल्य होने चाहिए..जिसका आकलन करना स्वयं को भलीभाँति करते आना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया को भी अन्नागीरी की जरूरत

भ्रष्टाचार..एक ऐसी समस्या जिसका हल ढूंढते नजर आ रहे हैं..वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे..लेकिन क्या दीमक की तरह खोखला कर रहे इस देश को भ्रष्टाचार रूपी कीड़े से बचाया जा सकता है..जिसने अपना पैर पुरजोर तरीके से लोकतंत्र के सभी स्तंभों में जमा लिया है..हमारा देश लोकतांत्रिक देश है..लोकतंत्र..एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है..और जहां लोगों को जीने की आजादी हो और लोगों के अधिकारों का हनन न हो... लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है..लेकिन क्या भारत में ये सारे स्तंभ सही रूप से काम कर रहे हैं..क्या भ्रष्टाचार ने सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को ही जकड़ा है..मीडिया क्या इससे अछूता है..शायद नहीं..मीडिया में भी भ्रष्टाचार उतना ही व्यापत है..जितना लोकतंत्र के बाकी स्तंभों में..ऐसे में पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले तथाकथित लोकतंत्र के इस स्तंभ के लिए भी एक ड्राफ की जरूरत है..जिसके जरिए भ्रष्टाचार में...

आई एम इन हांटेड

भारत में गिनी-चुनी 3-डी फिल्में बनी हैं..अब थ्री-डी फिल्मों का दौर फिर शुरू हो गया है इसलिए वर्षों बाद हांटेड नामक 3-डी फिल्म जब सामने आई..तो इसे देखे बिना मैं नहीं रह सका...लेकिन इस फिल्म के देखने के साथ ही मेरे साथ ही इस फिल्म की पटकथा जैसी कुछ घटना घटी..जिसकी वजह से मैं उसे पल को शब्दों में बांध कर सहजने की कोशिश कर रहा हूँ...दरअसल इस फिल्म में नायक नायिका को बचाने के लिए अस्सी साल पहले जाता है.और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नायिका की जिंदगी संवार देता है..इस फिल्म को देखने के बाद मन में उतना भय तो नहीं हुआ..लेकिन फिल्म देख कर जब मैं बाहर निकला तो आसमान में गरजते-घुमरते बादलों से जमीन पर गिर रही बूंदों ने मन में जरूर भय पैद कर दिया..बेमौसम बारिश से जहां मई की चिल्लाती धूप से राहत मिली...वहीं मुझे यह भी खराब लग रहा था कि काफी मेहनत कर आज अपने रूम की सफाई करने के बाद कपड़े, जूत्ते, चादर और गद्दे धूप में डालकर फिल्म देखने आया था..मुझे यहां हांडेट के नायक से ईर्ष्या भी हो रही थी कि मैं भी नायक की तरह कुछ पल पीछे चला जाता और अपने मेहनत को इस तरह बारिश की बूंदों में बरबाद नहीं होने द...

नक्‍सली इलाके में जवानों के लिए अंधेरे में चिराग बन गए पत्रकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 170 किलोमीटर की दूरी पर हुई नक्सली घटना में पत्रकारों ने पुलिस के लिए अंधेरे में चिराग की तरह काम किया.. दरअसल भारी बारिश, घनघोर अंधेरा.. पहाड़ी रास्ते. और नक्सली खौफ के बीच रायपुर से निकले कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुँच गए.. जब वे इतनी विषम परिस्थितियों में फुटेज बनाकर राजधानी की तरफ लौट रहे थे.. तभी घटनास्थल पर पहुँचने की कोशिश कर रही पुलिस की टीम ने उन मीडियाकर्मियों को रोक लिया. मीडियाकर्मियों पर पहले पुलिस ने संदेह करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी.. पुलिस की टीम जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गई कि उनकी कस्टडी में खड़े लोग मीडियाकर्मी हैं.. तो उन्होंने पहले तो पूरा वीडिया फुटेज देखा.. उसके बाद घटनास्थल की पूरी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर चलने को कहा.. अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए भारी बारिश और नक्सली खौफ के बीच मीडियाकर्मी पुलिस के साथ पैदल मार्च करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.. पत्रकारों की इस पहले से तीन घंटे के बाद पुलिस वाले गुरुवार की सुबह मौका-ए-वारदात पर पहुँचे.. जहां का मंजर काफी भयावह था.. ...