Skip to main content

...इफ आई वर इडियटस...

 काफी दिनों के बाद एक अच्छी फिल्म आई है...जिसने जिंदगी के उन तारों को छेड़ दिया..जिससे हर कोई गुजरता है..थ्री इडियटस..नाम और विवाद..इस फिल्म के साथ जुड़ा हुआ है..लेकिन जिन शब्दों को चेतन भगत ने कागज पर उकरने का काम किया...उसे रूपहले पर्दे पर सजीव करने का काम किया..राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने..विवाद जो भी है..लेकिन इस रस्साकस्सी में दर्शकों को एक अच्छी फिल्म देखने को मिली...फिल्म एक भी सेकेंड छोड़ने लायक नहीं है..फिल्म के हर किरदार के साथ हम अपने-आप को पाते हैं..कहीं-न-कहीं हम भी फिल्म के किसी किरदार में जुड़ाव महसूस करते हैं..जैसे मानो ये अपना बीता हुआ पल है..जहां हमे भी अपनी जिंदगी से समझौता करना पड़ा....औऱ जिन्होंने समझौता नहीं किया..वे बन गए इडियटस..काश मैं भी इडियटस हो पाता....इडियटस के मायने अंग्रेसी शब्दकोश में जो भी है...लेकिन बालीवुड में इस शब्द को एक नई पहचान दी है...पहले इडियटस सुनकर काफी गुस्सा आता था....लेकिन फिल्म देखने के बाद लगता है..इफ आई वर इडियटस..थ्री इडियटस सभी को भाने वाली फिल्म है...भाए भी क्यूं न, आखिर इसने सुपरहिट फिल्मों के लिए वीरान नजारे वाले बालीवुड को एक सुनहरा तोहफा जो दिया है..राजू हिरानी के निर्देशन में बनी थ्री इडियटस में भारतीय शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली इस फिल्म में आमिर, माधवन, शरमन, बीमन ईरानी और करीना ने बखूबी अपना अभिनय निभाया है...वर्तमान एजुकेशन सिस्टम पर फिल्म ‘थ्री ईडियट’ द्वारा उठाए गए प्रश्न, युवाओं के दिमाग में भी कौंधने लगे हैं...भारतीय शिक्षा प्रणाली को परखती इस फिल्म में बड़े ही सहज भाव से एजुकेशनल सिस्टम पर वार किया गया है, बच्चों पर कुछ बनने का दबाव और किताबी ज्ञान को रटने पर मनोरंजक तरीके से सवाल उठाए गए हैं...इस फिल्म की टीम काबिलेतारीफ है...जिसने समाज को एक आईना दिखाया है...युवा उपन्यासकार चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंटस समवन पर आधारित यह फिल्म बीते कुछ सालों की सबसे उम्दा फिल्म है...

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया को भी अन्नागीरी की जरूरत

भ्रष्टाचार..एक ऐसी समस्या जिसका हल ढूंढते नजर आ रहे हैं..वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे..लेकिन क्या दीमक की तरह खोखला कर रहे इस देश को भ्रष्टाचार रूपी कीड़े से बचाया जा सकता है..जिसने अपना पैर पुरजोर तरीके से लोकतंत्र के सभी स्तंभों में जमा लिया है..हमारा देश लोकतांत्रिक देश है..लोकतंत्र..एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है..और जहां लोगों को जीने की आजादी हो और लोगों के अधिकारों का हनन न हो... लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है..लेकिन क्या भारत में ये सारे स्तंभ सही रूप से काम कर रहे हैं..क्या भ्रष्टाचार ने सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को ही जकड़ा है..मीडिया क्या इससे अछूता है..शायद नहीं..मीडिया में भी भ्रष्टाचार उतना ही व्यापत है..जितना लोकतंत्र के बाकी स्तंभों में..ऐसे में पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले तथाकथित लोकतंत्र के इस स्तंभ के लिए भी एक ड्राफ की जरूरत है..जिसके जरिए भ्रष्टाचार में...

बॉडीगार्ड एक प्रेम कहानी

फिल्म बॉडीगार्ड एक प्रेम कहानी है..और इसका क्लाइमैक्स काफी दमदार है..इस फिल्म को सलमान की एक्टिंग और एक बेहतरीन क्लाइमैक्स के लिए जाना जाएगा..फिल्म में लवली सिंह एक बॉडीगार्ड है और वह एक ही एहसान चाहता है कि उस पर किसी किस्म का एहसान ना किया जाए..उसे दिव्या की रक्षा का जिम्मा सौंपा जाता है..परछाई की तरह लवली उसके साथ लग जाता है और इससे दिव्या परेशान हो जाती है..लवली से छुटकारा पाने के लिए दिव्या फोन पर छाया बनकर लवली सिंह को प्रेम जाल में फांसती है..लवली भी धीरे-धीरे छाया को बिना देखे ही चाहने लगता है..किस तरह से दिव्या अपने ही बुने हुए जाल में फंस जाती है यह फिल्म का सार है..कुछ बढ़िया एक्शन दृश्यों के बाद प्रेम कहानी शुरू हो जाती है..फर्स्ट हाफ तक तो ठीक लगता है, लेकिन इसके बाद यह खींची हुई लगने लगती है..लेकिन क्लाइमेक्स में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जिससे दर्शक एक बार फिर फिल्म से बंध जाता है..फिल्म के अंत में कई संयोग देखने को मिलते हैं, और एक सुखद क्लाइमैक्स भी..कहानी कई सवाल उठाती हैं, जिसमें सबसे अहम ये है कि दिव्या जब सचमुच में लवली को चाहने लगती है तो वह असलियत बताने में इतना वक्त...

नक्‍सली इलाके में जवानों के लिए अंधेरे में चिराग बन गए पत्रकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 170 किलोमीटर की दूरी पर हुई नक्सली घटना में पत्रकारों ने पुलिस के लिए अंधेरे में चिराग की तरह काम किया.. दरअसल भारी बारिश, घनघोर अंधेरा.. पहाड़ी रास्ते. और नक्सली खौफ के बीच रायपुर से निकले कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुँच गए.. जब वे इतनी विषम परिस्थितियों में फुटेज बनाकर राजधानी की तरफ लौट रहे थे.. तभी घटनास्थल पर पहुँचने की कोशिश कर रही पुलिस की टीम ने उन मीडियाकर्मियों को रोक लिया. मीडियाकर्मियों पर पहले पुलिस ने संदेह करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी.. पुलिस की टीम जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गई कि उनकी कस्टडी में खड़े लोग मीडियाकर्मी हैं.. तो उन्होंने पहले तो पूरा वीडिया फुटेज देखा.. उसके बाद घटनास्थल की पूरी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर चलने को कहा.. अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए भारी बारिश और नक्सली खौफ के बीच मीडियाकर्मी पुलिस के साथ पैदल मार्च करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.. पत्रकारों की इस पहले से तीन घंटे के बाद पुलिस वाले गुरुवार की सुबह मौका-ए-वारदात पर पहुँचे.. जहां का मंजर काफी भयावह था.. ...