Skip to main content

नौनिहालों की दास्तां

बाल श्रम को रोकने के लिए सरकार ने न जाने कितने कानून बनाए...कितनी योजनाएं शुरू हुई..अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर न जाने कितने सम्मेलन किए गए...लेकिन आज भी बाल श्रम की हकीकत किसी से छिपी नहीं है...जिन बच्चों की दुनिया कॉपी-किताबों की बीच होनी चाहिए थी..जिनके हाथों में कलम होने चाहिए थे...आज वे बच्चें काम के बोझ तले दबे जा रहे हैं..मैं इन दिनों तीन प्रदेशों के दौरे पर हूँ..जहां बाल मजदूरों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं की असलियत साफ झलक रही है...ये तस्वीरें साफ बयां कर रही है कि हमारे नौनिहालों का भविष्य किस तरह अधर में लटका हुआ है...

बच्चों के भविष्य के लिए सपने संजोने वाले चाचा नेहरू के आत्मा को कितना आघात पहुँचेगा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बाल प्रशासन पर रोक लगा पाने में शासन औऱ प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा पाया हैं....बाल श्रम को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई कानूनों को अमली-जामा पहनाया गया...लेकिन आज भी बाल श्रम के नजारे राहे-बिगाहे देखने को मिल जाते हैं..आज भी चाचा नेहरू के इस देश में लगभग 5 करोड़ बच्चे बाल श्रमिक हैं..जो चाय की दुकानों पर नौकरों के रूप में, फैक्ट्रियों में मजदूरों के रूप में या फिर सड़कों पर भटकते भिखारी के रूप में नजर आ ही जाते हैं...इनमें से कुछेक ही बच्चे ऐसे हैं, जिनका उदाहरण देकर हमारी सरकार सीना ठोककर देश की प्रगति के दावे को सच होता बताती है...यही नहीं आज देश के लगभग 53.22 प्रतिशत बच्चे शोषण का शिकार है...इनमें से अधिकांश बच्चे अपने रिश्तेदारों या मित्रों के यौन शोषण का शिकार है...अपने अधिकारों के प्रति अनभिज्ञता व अज्ञानता के कारण ये बच्चे शोषण का शिकार होकर जाने-अनजाने कई अपराधों में लिप्त होकर अपने भविष्य को अंधकारमय कर रहे हैं....सुविधासंपन्न बच्चे तो सब कुछ कर सकते हैं परंतु यदि सरकार देश के उन नौनिहालों के बारे में सोचे, जो गंदे नालों के किनारे कचरे के ढ़ेर में पड़े हैं या फुटपाथ की धूल में सने हैं....उन्हें न तो शिक्षा मिलती है और न ही आवास.....सर्व शिक्षा के दावे पर दम भरने वाले भी इन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ नहीं पाते....पैसा कमाना इन बच्चों का शौक नहीं बल्कि मजबूरी है.....अशिक्षा के अभाव में अपने अधिकारों से अनभिज्ञ ये बच्चे एक बंधुआ मजदूर की तरह अपने जीवन को काम में खपा देते हैं और इस तरह देश के नौनिहाल शिक्षा, अधिकार, जागरुकता व सुविधाओं के अभाव में अपने अशिक्षा व अनभिज्ञता के नाम पर अपने सपनों की बलि चढ़ा देता है....
भारत में बाल-मजदूरी पर प्रतिबंध लगे 23 साल हो गए है, लेकिन विश्व में सबसे ज्यादा बाल मजदूर यहीं हैं...खदानों, कारखानों, चाय बागानों, होटलों, ढाबों, दुकानों आदि हर जगह इन्हें कमरतोड़ मेहनत करते हुए देखा जा सकता है....कच्ची उम्र में काम के बोझ ने इनके चेहरे से मासूमियत नोंच ली है...इनमें से अधिकतर बच्चे शिक्षा से दूर खतरनाक और विपरीत स्थितियों में काम कर रहे है...उन्हें हिंसा और शोषण का सामना करना पड़ता है...इनमें से कई तो मानसिक बीमारियों के भी शिकार हो जाते हैं..बचपन खो करके भी इन्हे ढग से मजदूरी नहीं मिलती....भारत में अशिक्षा, बेरोजगारी और असंतुलित विकास के कारण बच्चों से उनका बचपन छीनकर काम की भट्ठी में झोंक दिया जाता है....गंभीर बात है कि बाल अधिकारों का मुद्दा परिचर्चाओं की शोशेबाजी में उलझा हुआ है या फिर एनजीओ अथवा सरकारी महकमों की दिखाऊ परियोजनाओं का हिस्सा बनकर रह गया है...देश में जो बाल मजदूर हैं, वे गरीब माता-पिता के बच्चे हैं....ये माता-पिता इसलिए गरीब हैं क्योंकि या तो वे बेरोजगार हैं या उन्हें साल भर में 50-60 दिन से ज्यादा रोजगार नहीं मिलता....इन लोगों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिलती...बच्चों को इसलिए काम करना पड़ जाता है...आखिरकार बाल मजदूरी को न रोक पाने में आखिर कौन दोषी हैं.आखिर इसका ठीकरा किस पर फोड़ा जाए..आखिर कौन नहीं चाहता कि बाल मजदूरी पर रोक लगे...कहीं न कहीं समाज के वे रसूखदार लोग हैं...जो कम मजदूरी के चक्कर में इन बच्चों के हाथों में भारी-भरकम औजार पकड़ा देते हैं...और जब इसका जवाब उनके मांगा जाता है..तो जवाब देने से भी बचते नजर आते हैं..बच्चे देश के भविष्य हैं..देश के कर्णधार है..लेकिन देश का बचपन कहां जा रहा है...इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं...बहरहाल जब तक शासन और प्रशासन द्वारा बाल श्रम को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा...तब तक बदस्तूर बाल श्रम के ऐसे नजारा हमें देखने को मिलते रहेंगे......

Comments

sahi jagah dhyaan dilaya hain aapne

Popular posts from this blog

मीडिया को भी अन्नागीरी की जरूरत

भ्रष्टाचार..एक ऐसी समस्या जिसका हल ढूंढते नजर आ रहे हैं..वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे..लेकिन क्या दीमक की तरह खोखला कर रहे इस देश को भ्रष्टाचार रूपी कीड़े से बचाया जा सकता है..जिसने अपना पैर पुरजोर तरीके से लोकतंत्र के सभी स्तंभों में जमा लिया है..हमारा देश लोकतांत्रिक देश है..लोकतंत्र..एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है..और जहां लोगों को जीने की आजादी हो और लोगों के अधिकारों का हनन न हो... लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है..लेकिन क्या भारत में ये सारे स्तंभ सही रूप से काम कर रहे हैं..क्या भ्रष्टाचार ने सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को ही जकड़ा है..मीडिया क्या इससे अछूता है..शायद नहीं..मीडिया में भी भ्रष्टाचार उतना ही व्यापत है..जितना लोकतंत्र के बाकी स्तंभों में..ऐसे में पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले तथाकथित लोकतंत्र के इस स्तंभ के लिए भी एक ड्राफ की जरूरत है..जिसके जरिए भ्रष्टाचार में...

आई एम इन हांटेड

भारत में गिनी-चुनी 3-डी फिल्में बनी हैं..अब थ्री-डी फिल्मों का दौर फिर शुरू हो गया है इसलिए वर्षों बाद हांटेड नामक 3-डी फिल्म जब सामने आई..तो इसे देखे बिना मैं नहीं रह सका...लेकिन इस फिल्म के देखने के साथ ही मेरे साथ ही इस फिल्म की पटकथा जैसी कुछ घटना घटी..जिसकी वजह से मैं उसे पल को शब्दों में बांध कर सहजने की कोशिश कर रहा हूँ...दरअसल इस फिल्म में नायक नायिका को बचाने के लिए अस्सी साल पहले जाता है.और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नायिका की जिंदगी संवार देता है..इस फिल्म को देखने के बाद मन में उतना भय तो नहीं हुआ..लेकिन फिल्म देख कर जब मैं बाहर निकला तो आसमान में गरजते-घुमरते बादलों से जमीन पर गिर रही बूंदों ने मन में जरूर भय पैद कर दिया..बेमौसम बारिश से जहां मई की चिल्लाती धूप से राहत मिली...वहीं मुझे यह भी खराब लग रहा था कि काफी मेहनत कर आज अपने रूम की सफाई करने के बाद कपड़े, जूत्ते, चादर और गद्दे धूप में डालकर फिल्म देखने आया था..मुझे यहां हांडेट के नायक से ईर्ष्या भी हो रही थी कि मैं भी नायक की तरह कुछ पल पीछे चला जाता और अपने मेहनत को इस तरह बारिश की बूंदों में बरबाद नहीं होने द...

नक्‍सली इलाके में जवानों के लिए अंधेरे में चिराग बन गए पत्रकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 170 किलोमीटर की दूरी पर हुई नक्सली घटना में पत्रकारों ने पुलिस के लिए अंधेरे में चिराग की तरह काम किया.. दरअसल भारी बारिश, घनघोर अंधेरा.. पहाड़ी रास्ते. और नक्सली खौफ के बीच रायपुर से निकले कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुँच गए.. जब वे इतनी विषम परिस्थितियों में फुटेज बनाकर राजधानी की तरफ लौट रहे थे.. तभी घटनास्थल पर पहुँचने की कोशिश कर रही पुलिस की टीम ने उन मीडियाकर्मियों को रोक लिया. मीडियाकर्मियों पर पहले पुलिस ने संदेह करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी.. पुलिस की टीम जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गई कि उनकी कस्टडी में खड़े लोग मीडियाकर्मी हैं.. तो उन्होंने पहले तो पूरा वीडिया फुटेज देखा.. उसके बाद घटनास्थल की पूरी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर चलने को कहा.. अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए भारी बारिश और नक्सली खौफ के बीच मीडियाकर्मी पुलिस के साथ पैदल मार्च करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.. पत्रकारों की इस पहले से तीन घंटे के बाद पुलिस वाले गुरुवार की सुबह मौका-ए-वारदात पर पहुँचे.. जहां का मंजर काफी भयावह था.. ...