Skip to main content

पत्रकारों का एनकाउंटर करने पर अमादा छत्तीसगढ़ पुलिस...


छत्तीसगढ़ में पुलिस बेखौफ हो गई है..कभी खुलेआम पुलिस अपने मातहत अधिकारियों के सामने गार्ड को लात-घूंसे से मारती हैं..तो कभी बीच सड़क पर पत्रकारों पर अपनी दबंगई दिखाती है..नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ पुलिस की फर्जी मुठभे़ड़ की कई दास्तां जगजाहिर है..लेकिन अभी तक बेकसूर आदिवासियों को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस के निशाने पर आम लोगों की आवाज उठाने वाले पत्रकार हैं..छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचलों में पुलिस की फर्जी मुठभेड़ की लंबी फेहरिस्त है..लेकिन अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी अंचलों में पुलिस के फर्जी मुठभेड़ों को सामने रखने वाले पत्रकारों को उनका एनकाउंटर कर देने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है..
दरअसल गुरूवार दोपहर जब छत्तीसगढ़ पुलिस के तमाम अधिकारी अपने चैंबर में पहुँचकर अपने काम में मशगूल हो गए..तब इन तमाम अधिकारियों के गनमैन और ड्राइवर ने पुलिस मुख्यालय को जुए का अड्डा बना दिया..ऐसे में साधना न्यूज मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पुलिस मुख्यालय में जवानों द्वारा लंबे-लंबे जुए का दांव लगाते हुए जवानों को अपने कैमरे में कैद कर लिया..तब पुलिस मुख्यालय के जवान आग-बबूला हो गए..पुलिस मुख्यालय में जुआ खेल रहे इन पुलिस कर्मियों की वीडियो रिकार्डिंग करने वाले न्यूज चैनल के कैमरामैन को बंधक बना लिया..इसके बाद पुलिस कर्मियों ने कैमरे से कैसेट निकालकर उसे तोड़कर नाली में फेंक गया..कैमरामैन और संवाददाता को जान से मारने की धमकी दी गई है...30-40 की संख्या में मौजूद जवानों ने सारी हदों को पार करते हुए यह भी कहा कि हमारे पास चोरी की गोलियां भी है..एक-दो गोली दागकर फर्जी एनकाउंटर तुम दोनों का कर दें तो तुम क्या कर लोगो..प्रदेश में कितने फर्जी एनकाउंटर होते हैं..किसी को कुछ भी पत्ता नहीं चलता..मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों से की गई है..
यह पूरा वाक्या उस समय हुआ जब गुरुवार को साधना न्यूज चैनल के रिपोर्टर ओमप्रकाश तिवारी और कैमरामेन चतुरमुर्ती वर्मा विकास भवन रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे..यहां से पुलिस मुख्यालय सीआईडी कार्यालय के सामने एख पेड़ के नीचे कुछ पुलिसकर्मी जुआ खेलते हुए दिखे..जिसे कैमरामेन कैमरे में कैद करने लगा..पुलिस कर्मियों ने जब खुद को जुआ खेलते हुए कैमरे में कैद होते देखा तो वे आग बबूला हो गए...सभी कर्मी एक साथ कैमरामेन पर टूट पड़े...पुलिसकर्मियों ने कैमरामेन और संवाददाता को पुलिस मुख्यालय में किसकी इजाजत से आए हो कहते हुए धक्का-मुक्की करने लगे..कैमरामेन को करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मियों ने बंधक बनाकर रखा..कीमती कैमरा अपने कब्जे में लेकर पुलिसकर्मियों ने उसकी डीवी निकाल ली..डीवी को तोड़कर नाली में फेंक दी..घटना की खबर मिलने पर मीडियाकर्मी पुलिस मुख्यालय पहुंचे..
फिलहाल हरबार की तरह इसबार भी मामले की लीपा-पोती शुरू कर दी गई है. आखिर छत्तीसगढ़ पुलिस को किसने हक दे दिया है कि वह आम लोगों और आम लोगों की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को अपना निशाना बनाये. नक्सल मामलों पर छत्तीसगढ़ पुलिस अभी तक फिसड्डी ही साबित हुई है और इससे बढ़कर यह कि छत्तीसगढ़ पुलिस की खाकी पर कई बदनुमा दाग लग चुके हैं. बावजूद इसके छत्तीसगढ़ पुलिस के मातहत अधिकारी इस बारे में खास चिंतित नहीं दिखते.कुछ महीने पहले ही 15 जवानों ने ईटीवी के पत्रकार वैभव और जी चौबीस घंटे छत्तीसगढ़ के रिपोर्टर सुरेंद्र पर अपना पौरुष दिखाया था..जिसमें दोनों पत्रकारों को काफी चोटें आई थी..
छत्तीसगढ़ पुलिस की सिर्फ यही बानगी नही है..पुलिस की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में 12 सितंबर को भी पुलिस के जवानों ने एक सिनेमाघर के गार्ड को पीट-पीटकर मार डाला था. ये जवान शहर के पुलिस कप्तान यानी एसपी साहब की सुरक्षा में लगे हुए थे. गार्ड की ग़लती यह थी कि उसने सादे कपड़ों में सिनेमा देखने पहुँचे एसपी साहब को नहीं पहचाना और उन्हें सही रास्ते से बाहर निकलने की सलाह दे दी. जवानों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. कप्तान साहब अपने जवानों के साथ फ़िल्म दबंग फिल्म देखकर निकल रहे थे. तभी पुलिस ने गार्ड पर दबंगई दिखाई जिससे गार्ड की मौत हो गई. पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप कोई नई बात नहीं है. पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई आयोग बने और सिफारिशें अमल में लाई गई. लेकिन सारी कवायद ढाक के तीन पात ही रहे हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ पुलिस की बढ़ती दबंगई पर कब लगाम लग पाएगी, यह किसी को नहीं पता.

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया को भी अन्नागीरी की जरूरत

भ्रष्टाचार..एक ऐसी समस्या जिसका हल ढूंढते नजर आ रहे हैं..वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे..लेकिन क्या दीमक की तरह खोखला कर रहे इस देश को भ्रष्टाचार रूपी कीड़े से बचाया जा सकता है..जिसने अपना पैर पुरजोर तरीके से लोकतंत्र के सभी स्तंभों में जमा लिया है..हमारा देश लोकतांत्रिक देश है..लोकतंत्र..एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है..और जहां लोगों को जीने की आजादी हो और लोगों के अधिकारों का हनन न हो... लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है..लेकिन क्या भारत में ये सारे स्तंभ सही रूप से काम कर रहे हैं..क्या भ्रष्टाचार ने सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को ही जकड़ा है..मीडिया क्या इससे अछूता है..शायद नहीं..मीडिया में भी भ्रष्टाचार उतना ही व्यापत है..जितना लोकतंत्र के बाकी स्तंभों में..ऐसे में पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले तथाकथित लोकतंत्र के इस स्तंभ के लिए भी एक ड्राफ की जरूरत है..जिसके जरिए भ्रष्टाचार में...

आई एम इन हांटेड

भारत में गिनी-चुनी 3-डी फिल्में बनी हैं..अब थ्री-डी फिल्मों का दौर फिर शुरू हो गया है इसलिए वर्षों बाद हांटेड नामक 3-डी फिल्म जब सामने आई..तो इसे देखे बिना मैं नहीं रह सका...लेकिन इस फिल्म के देखने के साथ ही मेरे साथ ही इस फिल्म की पटकथा जैसी कुछ घटना घटी..जिसकी वजह से मैं उसे पल को शब्दों में बांध कर सहजने की कोशिश कर रहा हूँ...दरअसल इस फिल्म में नायक नायिका को बचाने के लिए अस्सी साल पहले जाता है.और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नायिका की जिंदगी संवार देता है..इस फिल्म को देखने के बाद मन में उतना भय तो नहीं हुआ..लेकिन फिल्म देख कर जब मैं बाहर निकला तो आसमान में गरजते-घुमरते बादलों से जमीन पर गिर रही बूंदों ने मन में जरूर भय पैद कर दिया..बेमौसम बारिश से जहां मई की चिल्लाती धूप से राहत मिली...वहीं मुझे यह भी खराब लग रहा था कि काफी मेहनत कर आज अपने रूम की सफाई करने के बाद कपड़े, जूत्ते, चादर और गद्दे धूप में डालकर फिल्म देखने आया था..मुझे यहां हांडेट के नायक से ईर्ष्या भी हो रही थी कि मैं भी नायक की तरह कुछ पल पीछे चला जाता और अपने मेहनत को इस तरह बारिश की बूंदों में बरबाद नहीं होने द...

नक्‍सली इलाके में जवानों के लिए अंधेरे में चिराग बन गए पत्रकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 170 किलोमीटर की दूरी पर हुई नक्सली घटना में पत्रकारों ने पुलिस के लिए अंधेरे में चिराग की तरह काम किया.. दरअसल भारी बारिश, घनघोर अंधेरा.. पहाड़ी रास्ते. और नक्सली खौफ के बीच रायपुर से निकले कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुँच गए.. जब वे इतनी विषम परिस्थितियों में फुटेज बनाकर राजधानी की तरफ लौट रहे थे.. तभी घटनास्थल पर पहुँचने की कोशिश कर रही पुलिस की टीम ने उन मीडियाकर्मियों को रोक लिया. मीडियाकर्मियों पर पहले पुलिस ने संदेह करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी.. पुलिस की टीम जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गई कि उनकी कस्टडी में खड़े लोग मीडियाकर्मी हैं.. तो उन्होंने पहले तो पूरा वीडिया फुटेज देखा.. उसके बाद घटनास्थल की पूरी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर चलने को कहा.. अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए भारी बारिश और नक्सली खौफ के बीच मीडियाकर्मी पुलिस के साथ पैदल मार्च करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.. पत्रकारों की इस पहले से तीन घंटे के बाद पुलिस वाले गुरुवार की सुबह मौका-ए-वारदात पर पहुँचे.. जहां का मंजर काफी भयावह था.. ...