Skip to main content

तिरंगे पर चला चाकू...

राजनीतिक हस्तियां ये मान कर चलती हैं कि वे मनमानी करते रहेंगे.और इसका खामियाज उन्हें नहीं भुगतना पड़ेगा..छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में कुछ राजनीतिक लोगों ने कुछ ऐसा ही सोच लिया..लिहाजा उन्होंने मीडिया के सामने ही राष्ट्रीय अखंडता को तार-तार करने का काम किया...लेकिन मीडिया ने जब अपने दायित्वों को समझते हुए इस घटना को सामने लाया तो अपने आपको जनता की हितैषी बत्ताने वाले इन सफेदपोश लोगों की पोल खुल गई...हुआ यूँ कि वाराणसी में हुए धमाके के बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नौ दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा के बावजूद छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों थोड़ा ज्यादा उत्साह दिखाया और उन्होंने इस अवसर पर जो केक काटा वह तिरंगे के रूप में...इस दौरान ये सफेदपोश भूल गए कि वे छूरा किस पर चला रहे हैं.तीन रंगों वाला राष्ट्रीय ध्वज और उसमें बीच में अशोक चक्र..कांग्रेस पदाधिकारियों ने केक काटते समय इसे नजरअंदाज कर दिया..तिरंगे वाले केक को चाकू से टुकड़ों-टुकड़ों में काँटा और स्वाद लेकर कहा वाह-वाह...इससे पहले भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धन्नेद्र साहू पर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन पर तिरंगा लपेट कर श्रध्दजंलि दिए जाने पर हंगामा हुआ था.इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में अपराध कायम कर लिया था..इस गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने कोतवाली सीएसपी मनीषा ठाकुर के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था..बहारहाल इस मामले में दोषी कांग्रेस नेताओं की अब तक गिरफ्तारी तो नहीं हो पाई.इस बीच शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल ने एक बार फिर तिरंगा का अपमान कर दिया है..तिरंगे के साथ सोनिया गांधी के जन्मदिन पर इतना अपमानजनक व्यवहार करने के बाद भी कांग्रेसी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है.शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल कहते हैं "हो ही नहीं सकता, केक में चक्र है ही नहीं जिसने बनवाकर लाया है वो भी कह रहा है कि नहीं है..अगर चक्र होगा तो मैं पांच लाख रुपए देने को तैयार हूं..अगर चक्र है भी तो आप फोटो में से उसे डिलीट करवा दीजिए" प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुभाष शर्मा ने भी कहा है कि "इस बारे में मैं कुछ नहीं जानता..केक आया, हमने काटा और खा गए, बस..केक शहर कांग्रेस अध्यक्ष धाड़ीवाल ने मंगवाया था...

Comments

Anonymous said…
in sab salo ko jel me daal dena chahiye
L.R.Gandhi said…
ये सेकुलर शैतान तो पूरे राष्ट्र को खा रहे हैं इन्हें तिरंगे की क्या परवाह है...

Popular posts from this blog

मीडिया ने मिलाया बिछुड़ों को, अगवा जवान हुए रिहा

 अग्निवेश की मध्यस्थता और मीडिया की पहल रंग लाई : छत्तीसगढ़ में मीडिया ने सराहनीय कदम उठाया है. मीडिया ने स्वामी अग्निवेश की मदद से उन चेहरे पर खुशियां लौटाई है जिनके चेहरे मुरझा चुके थे. जिन्होंने अपनों को पाने का आस छोड़ दिया था. जिन्हें सभी तरफ से मायूसी हाथ लगी थी. जिन्होंने अपना माथा हर उस चौखट पर टेका जहां से उन्हें उम्मीद की किरण नजर आ सकती थी. लेकिन यह किरण भी उनकी आंखों से ओझल होती जा रही थी. ऐसे में मीडिया की पहल से स्वामी अग्निवेश वह उम्मीद की किरण बन कर आए जिसकी तलाश सभी को थी. लिहाजा 18 दिनों से नक्सलियों के चंगुल में रहे जवानों की रिहाई संभव हो सकी. 26 जनवरी के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर से पांच जवानों को अगवा कर लिया था. इन जवानों को छुड़ा पाने में जहां सरकार बेबस नजर आई वहीं अगवा जवानों के परिजन लाचार भटकते रहे. ऐसे में मीडिया उन परिजनों का सहारा बना जो असहाय और लाचार थे. मीडिया की मेहनत रंग लाई औऱ 18 दिन बाद आखिरकार नक्सलियों ने अपहृत जवानों को रिहा कर दिया. रिहाई के बाद जब अपहृत जवान अपने परिजनों से मिले तो दोनों के आखों से खुशी के आंसू छलक पड़े...

सलवा जुडूम का बदला मुखौटा...

नक्सलियों के खिलाफ एक अनोखी लड़ाई..जिसकी अगुवाई कर रहे हैं..बस्तर के कई लोग..यह लड़ाई है..बिना हथियार की..बिना बंदूक की..इस लड़ाई में नक्सलियों के खिलाफ गांधीगीरी तरीके से मुकाबला किया जाने का फैसला किया गया है..छत्तीसगढ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में नक्सलवादियो के विरोध जन जागरण अभियान सलवा जुडूम के बाद अब गांधीगिरी की तैयारी की गई है..गांधी जंयती के अवसर पर गांधीगीरी की शुरूआत बस्तर के कुटरू गांव से किया गया.माओवादियों के खिलाफ पांच साल पहले शुरू हुआ सलवा जुडूम आंदोलन छठवें साल में दम तोड़ चुका है.इसके साथ ही अब इसे गांधीवाद का मुखौटा पहनाकर पुनर्जीवित करने की कोशिश शुरू की गई है..नया जामा पहनकर गांधी जयंती के दिन अब नए कलेवर में दंडकारण्य शांति संघर्ष समिति के नाम पर कुटरू इलाके के ग्रामीणों ने अहिंसक आंदोलन की विधिवत शुरुआत कर दी है..तमाम तरह के राजनीतिक और गैर राजनीतिक प्रतिरोधों के बाद धीरे-धीरे सलवा जुड़ूम आंदोलन की धार कमजोर पड़ने लगी..पांच साल पहले बीजापुर के कुटरू में ही हजारों ग्रामीणों ने माओवादियों के खिलाफ स्वस्फूर्त हथियार उठा लिए थे..कुटरू से फिर एक बार माओवादियों के ...

भ्रष्ट तंत्र की भ्रष्ट कहानी...टेप कांड में कमल से लेकर हाथ...अफसरशाही भी हावी.

देश में भ्रष्टाचार ने किस तरह अपना पैर पसार रखा है..इसका ताजा उदाहरण है..नीरा राडिया टेप कांड...जिसने सफेदपोश, लालफीताशाही, समाज को राह दिखाने वालों की पोल खोल कर रख दी है..ये तो सिर्फ एक टेप कांड का सनसनीखेज खुलासा है..ऐसे कितने टेप जमींदोज हो गए..जिसका अगर आकलन किया जाए..तो पैरों तले की जमीन खिसक जाए..लेकिन इन भ्रष्ट लोगों का इससे क्या...इन्हें तो जैसे भारत की गरीब जनता की पेट पर लात मारने का लाइसेंस जो दे दिया गया है..2 जी स्पेक्ट्रम में जो करोड़ों के व्यारे-न्यारे किए गए..आखिर वह किसका पैसा था..किन लोगों ने इन पैसों का बंदरबाट किया..किसके शह पर किया..औऱ क्यों किया..यह जगजाहिर हो चुका है..लेकिन इन सबके बावजूद देश में अभी तक वह क्रांति नहीं दिख रही..जो दिखनी चाहिए..शायद भारत की जनता ने इस भ्रष्ट तंत्र की नियती समझ कर इसे वक्त के हाथों छोड़ रखा है.आज की तारीख में नीरा राडिया इस देश की सबसे बड़ी लाबिस्ट है..इसके क्लाइंट इस देश के दो सबसे धनी और विश्व के धनिकों में शुमार व्यापारी मुकेश अंबानी और रतन टाटा हैं..72 वर्षीय रतन टाटा के साथ तो इस अधेड़ महिला की बात करने वाली सीडी की चर्चा आज ...