समाज और लोग कितना ही नाक भौंह सिकोडें, कितने ही कुढ़ लें और कितनी ही आलोचना कर लें...लिव-इन-रिलेशन रिश्ता अब एक ठोस वास्तविकता लेता जा रहा है... इसे नकारा जाना नामुमकिन हैं..समाज में ऐसे रिलेशन देखने को मिल रहे हैं..कुछ साल पहले तक समाज के लिए वर्जित रहा लिव-इन-रिलेशन रिश्ता धीरे-धीरे अर्बन सोसायटी में अपनी जगह बनाने में सफल हो गया है...बीपीओ और कॉर्परट सेक्टर में लाखों रुपये महीने कमा रहे कई यूथ कपल इस रिलेशनशिप को बुरा नहीं मानते..इस रिश्ते की चकाचौंध सिर्फ महानगरों तक ही सिमटी थी...लेकिन धीरे-धीरे इस कल्चर ने छोटे शहरों पर भी अपना असर डाला है..अब उच्चतम न्यायालय ने भी इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है..सुप्रीम कोर्ट ने विवाह पूर्व यौन संबंध और लिव इन रिलेशन को लेकर जो टिप्पणी की है, वह बेहद महत्वपूर्ण है..उसने कहा है कि शादी के पहले सेक्स संबंध कायम करना कोई अपराध नहीं है..भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो शादी से पहले यौन संबंध की मनाही करता हो..इसी तरह अगर दो बालिग व्यक्ति आपसी रजामंदी से विवाह के बगैर भी साथ रहना चाहें तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है..दक्षिण की अभिनेत्री खुशबू की विशे...
अफसानें होते हैं... सुनने और सुनाने के.. पढ़ने और पढ़ाने के... आपका, मेरा मेरी जिंदगी का... मेरी पत्रकारिता का... यह अफसाना कहता हूँ सुनाता हूँ जो खोया है वो बताता हूँ कहां-कहां से ढूँढ़ता हूँ मिलते हैं जहाँ जहाँ से सिर्फ-सिर्फ अफसानें हमारे तुम्हारे मिलते हैं मुस्कुराते हैं अफसाने और कुछ कह जाते हैं अफसाने