Skip to main content

रिश्तेदारी में लूट

मैंने अपनी पत्रकारिता की जिंदगी में कई स्टोरी की...लेकिन कई स्टोरी ऐसी होती है....जिसका उल्लेख करना मैं वाजिब समझता हूँ...ऐसे तो ऐसी बहुत सारी स्टोरी मेरे जेहन में हैं...लेकिन एक स्टोरी ऐसी भी है...जिसने मेरे दिलो-दिमाग पर काफी असर छोड़ा..वैसे भी यह अभी हालिया घटना है..इसलिए इसका जिक्र यहां वाजिब समझता हूँ...इस कहानी में एक लड़की का पिता अपने बेटी की रिश्ते की बात करने एक घर पर पहुँचता है...लेकिन रिश्ते की आड़ में उसके मन में कुछ और ही चल रहा होता है...पेशे से डॉक्टर य़ह शख्स वह कर जाता है...जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती....इस केस को सुलझाने में पुलिस को भी काफी कड़ियां इकट्ठी करनी पड़ी....लेकिन जब आखिर में इस मामले का खुलासा हुआ तो मामला काफी चौंकन्ने वाला था....

यह कहानी है....डॉक्टर रामचंद लालवानी की....जो रिटायर्ड इंकम टैक्स ऑफिसर बगन लाल रगवानी से पूर्व से परिचित था...एक ही समाज के होने के कारण आरोपी रामचंद अपनी पुत्री के लिए ऱंगवानी के पुत्र से शादी करने का इच्छुक था...इसी कारण वह रंगवानी के दुकान पर आया जाया करता था..एक दिन आरोपी डॉक्टर..रिटायर्ड इंकम टैक्स ऑफिसर के घर उसकी पत्नी से मिलने पहुँचता है..जहां उसकी पत्नी को वह अकेला पाता है....बातचीत में श्रीमती ईश्वरी रंगवानी बताती है कि उसके पास पैसों की कमी नहीं है...उसे लड़की पढ़ी-लिखी और सुशील चाहिए...लेकिन डॉक्टर के मन में कुछ और चल रहा होता है...श्रीमती ईश्वरी रंगवानी द्वारा जब यह कहा जाता है कि उसके पास पैसों की कमी नहीं है..यह बात डॉक्टर को खटकती है..और घर में अकेला श्रीमती ईश्वरी रंगवानी को देखकर वह लूट की योजना बन डालता है...लिहाजा इस लूट में अपने एक मरीज और उसके भाई को शामिल करता है..एवं लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता है....घर में केवल श्री रंगवानी की पत्नी ईश्वरी बाई अकेली थीं...मीटर रीडिंग के बहाने दोनों ने दरवाजा खटखटाया..भीतर घुसने के बाद महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा ताकि शोर न मचा पाए...महिला के हाथ और पांव रस्सी से बांध देने के बाद अलमारी में रखे 6 लाख 80 हजार रुपए एक बैग में रखकर भाग निकले....घटना के वक्त मुख्य आरोपी रहमानिया चौक के पास रंगवानी और उनके बेटे पर नजर रखे हुए था..वारदात को अंजाम देने के बाद असलम और नवाब ने मोबाइल पर उससे संपर्क किया.....तीनों काशीरामनगर में असलम के घर इकट्ठे हुए और लूट की रकम का आपस में बंटवारा कर लिया....पाश कालोनी में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी....आला अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच निरीक्षक रमाकांत साह्रू, पीसी राय, एएसआई सेवकराम बैरागी और प्रेमराज बारीक को आरोपियों को ढूंढ़ निकालने की जिम्मेदारी सौंपी...असलम और नवाब बिना कामकाज के पैसे उड़ाने के कारण संदेह के दायरे में थे....इसी बीच शराब के नशे में असलम ने साथियों के बीच सच्चई उगल दी....मुखबिरों से इसकी भनक पुलिस को लग गई और लूटकांड का राज खुलकर सामने आ गया....आरोपियों को इतना यकीन था कि उन तक पुलिस कभी नहीं पहुंच पाएगी क्योंकि मौका ए वारदात पर ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा था कि जिनके जरिए उनकी भूमिका के बारे में पता चल पाता...आरोपियों का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं था...पांच महीने बाद ही सही आरोपियों के पकड़े जाने रंगवानी परिवार को राहत मिली... इस मामले में एक कड़ी और भी है..पुलिस के मुताबिक पुलिस भर्ती के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले डीएसपी एम.जी.खल्को का संबंध आरोपी डॉक्टर के साथ है...डॉक्टर ने कुछ लोगों से भर्ती के नाम पर लाखों रूपए लिए थे..लेकिन खलको के इस गोऱखधंधा का पर्दाफाश हो जाता है...और डॉक्टर किसी की भी नौकरी नहीं लगा पाता है...उसे पैसे लौटाने होते हैं...इसलिए भी वह इस लूट की वारदात को अपने मरीजों के साथ मिलकर अंजाम देता है..लूट के पीछे मंशा कुछ भी हो...लेकिन लूट में अपराधिक चरित्र वालों का हाथ नहीं होना...यह दर्शाता है कि शार्ट कॉर्ट तरीके से पैसे कमाने की चाह ने लोगों को अंधा कर दिया है...

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया को भी अन्नागीरी की जरूरत

भ्रष्टाचार..एक ऐसी समस्या जिसका हल ढूंढते नजर आ रहे हैं..वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी नेता अन्ना हजारे..लेकिन क्या दीमक की तरह खोखला कर रहे इस देश को भ्रष्टाचार रूपी कीड़े से बचाया जा सकता है..जिसने अपना पैर पुरजोर तरीके से लोकतंत्र के सभी स्तंभों में जमा लिया है..हमारा देश लोकतांत्रिक देश है..लोकतंत्र..एक ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है..और जहां लोगों को जीने की आजादी हो और लोगों के अधिकारों का हनन न हो... लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में सर्वजन ने प्रेस अर्थात मीडिया को स्वीकार किया है..लेकिन क्या भारत में ये सारे स्तंभ सही रूप से काम कर रहे हैं..क्या भ्रष्टाचार ने सिर्फ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को ही जकड़ा है..मीडिया क्या इससे अछूता है..शायद नहीं..मीडिया में भी भ्रष्टाचार उतना ही व्यापत है..जितना लोकतंत्र के बाकी स्तंभों में..ऐसे में पुरजोर तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज उठाने वाले तथाकथित लोकतंत्र के इस स्तंभ के लिए भी एक ड्राफ की जरूरत है..जिसके जरिए भ्रष्टाचार में...

आई एम इन हांटेड

भारत में गिनी-चुनी 3-डी फिल्में बनी हैं..अब थ्री-डी फिल्मों का दौर फिर शुरू हो गया है इसलिए वर्षों बाद हांटेड नामक 3-डी फिल्म जब सामने आई..तो इसे देखे बिना मैं नहीं रह सका...लेकिन इस फिल्म के देखने के साथ ही मेरे साथ ही इस फिल्म की पटकथा जैसी कुछ घटना घटी..जिसकी वजह से मैं उसे पल को शब्दों में बांध कर सहजने की कोशिश कर रहा हूँ...दरअसल इस फिल्म में नायक नायिका को बचाने के लिए अस्सी साल पहले जाता है.और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर नायिका की जिंदगी संवार देता है..इस फिल्म को देखने के बाद मन में उतना भय तो नहीं हुआ..लेकिन फिल्म देख कर जब मैं बाहर निकला तो आसमान में गरजते-घुमरते बादलों से जमीन पर गिर रही बूंदों ने मन में जरूर भय पैद कर दिया..बेमौसम बारिश से जहां मई की चिल्लाती धूप से राहत मिली...वहीं मुझे यह भी खराब लग रहा था कि काफी मेहनत कर आज अपने रूम की सफाई करने के बाद कपड़े, जूत्ते, चादर और गद्दे धूप में डालकर फिल्म देखने आया था..मुझे यहां हांडेट के नायक से ईर्ष्या भी हो रही थी कि मैं भी नायक की तरह कुछ पल पीछे चला जाता और अपने मेहनत को इस तरह बारिश की बूंदों में बरबाद नहीं होने द...

नक्‍सली इलाके में जवानों के लिए अंधेरे में चिराग बन गए पत्रकार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 170 किलोमीटर की दूरी पर हुई नक्सली घटना में पत्रकारों ने पुलिस के लिए अंधेरे में चिराग की तरह काम किया.. दरअसल भारी बारिश, घनघोर अंधेरा.. पहाड़ी रास्ते. और नक्सली खौफ के बीच रायपुर से निकले कुछ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पुलिस से पहले घटनास्थल पर पहुँच गए.. जब वे इतनी विषम परिस्थितियों में फुटेज बनाकर राजधानी की तरफ लौट रहे थे.. तभी घटनास्थल पर पहुँचने की कोशिश कर रही पुलिस की टीम ने उन मीडियाकर्मियों को रोक लिया. मीडियाकर्मियों पर पहले पुलिस ने संदेह करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी.. पुलिस की टीम जब पूरी तरह से आश्वस्त हो गई कि उनकी कस्टडी में खड़े लोग मीडियाकर्मी हैं.. तो उन्होंने पहले तो पूरा वीडिया फुटेज देखा.. उसके बाद घटनास्थल की पूरी जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर चलने को कहा.. अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए भारी बारिश और नक्सली खौफ के बीच मीडियाकर्मी पुलिस के साथ पैदल मार्च करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए.. पत्रकारों की इस पहले से तीन घंटे के बाद पुलिस वाले गुरुवार की सुबह मौका-ए-वारदात पर पहुँचे.. जहां का मंजर काफी भयावह था.. ...