Skip to main content

लाइव एनकाउंटर ऑन द टेलीविजन !

आज की नई पीढ़ी कल्पना में जी रही है...फेंटेसी में यह नई-नई कहानियां बुनते रहते हैं...कभी स्पाइडर मैन...कभी सुपर मैन बनकर यह दूसरों से लड़ते हुए अपने-आप को सपने में देखते हैं..लेकिन जब सपना टूटता है..तो इन्हें अपने हकीकत का एहसास होता है....लेकिन कभी-कभी सपनों को यह हकीकत का अमलीजामा पहनाने की कोशिश करते हैं...जिसके कारण ये सलाखों के पीछे भी पहुँच जाते हैं...ऐसा ही कुछ हुआ है..रायपुर के स्कूली छात्र सुमेर सिंह के साथ...जो इसी फेंटेंसी करेक्टर की चक्कर में आज पुलिस की गिरफ्त में पहुँच चुका है..दरअसल यह महोदय एक न्यूज चैनल दफ्तर पहुँचकर खुद को सीबीआई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बता रहे थे..इनके मुताबिक अब तक 28 एनकाउंटर करने के बाद इन्हें कोलकाता से छत्तीसगढ़ में नक्सली एनकाउंटर करने के लिए भेजा गया है...पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो उनके होश गुम हो गए..गिरफ्तारी के बाद सारा माजरा समझ में आया...पुलिस ने मीडिया बनकर इस सीबीआई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को पकड़ा...


अब तक छप्पन, शूटआऊट एट लोखणंडवाला....जैसी फिल्मों से इंस्पायर यह जनाब खुद को सीबीआई एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बताते हैं..इन्हें नक्सलियों का लाइव एनकाउंटर करने कोलकाता से यहां भेजा गया है...एनकाउंटर को लाइव शूट कराने एक निजी चैनल के दफ्तर पहुंचे नकली सीबीआई अधिकारी को लाइटर गन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है....एनकाउंटर की बात सुनने के साथ ही एक बारगी राजधानी पुलिस के आला अधिकारी भी सकते में आ गए थे, लेकिन चैनल के दफ्तर पहुंचने के बाद मामला पुलिस अधिकारी के समझ में आ गया और बतौर चैनल संचालक बन उन्होंने फर्जी सीबीआई अधिकारी को ही झांसे में लेकर गिरफ्तार कर लिया....राजधानी पुलिस को एक निजी चैनल से खबर मिली कि उनके पास खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाला एक युवक उनके दफ्तर पहुंचा है...वह खुद को एनकाउंटर विशेषज्ञ कह रहा है और अब तक 28 एनकाउंटर करने के बाद कोलकाता से लौटकर छत्तीसगढ़ में नक्सली एनकाउंटर करने के लिए भेजा जाना बता रहा है....इस बात की खबर एएसपी शशिमोहन सिंह को निजी चैनल के माध्यम से मिली और बताया गया कि उसके हाथ में एक पिस्टल भी है साथ ही वह चाह रहा है कि उसके एनकाउंटर को लाइव शूट किया जाए....सकते में आए राजधानी पुलिस के एएसपी शशिमोहन सिंह चैनल के दफ्तर गए तब तक सीबीआई अधिकारी वहां से दफा हो चुका था...एएसपी शशिमोहन सिंह ने चैनल के संचालक के तौर पर उसके नंबर पर संपर्क साध उसे झांसे में लेकर वापस दफ्तर बुलवाया....एएसपी के सामने पहले तो उसने अपना नाम सुमीत सिंह बताया और कोलकाता से आना बताया..उसके पास पिस्टल देखते ही शशिमोहन सिंह को समझते देर नहीं लगी कि उसकी बातों में कितनी सच्चाई है....उसके बाद एएसपी शशिमोहन ने अपना पुलिसिया हथकंडा अपनाया तो राज खुल कर सामने आ गया...एडीशनल एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि सुमेर कटोरातालाब का रहने वाला है...12वीं की परीक्षा में उसे सप्लीमेंट्री आई है...असली जैसी लगने वाली पिस्टल लेकर टीवी चैनल के दफ्तर पहुंचे इस युवक ने खुद का परिचय सीबीआई के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में दिया...उसने बताया कि वह अब तक 28 एनकाउंटर कर चुका है....

युवक के ऐसा करने के पीछा क्या उद्देश्य था अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन अफसरों का मानना है कि वह पब्लिसिटी पाने के शायद वह ऐसा कर रहा होगा...पुलिस को आरोपी ने अपना नाम भी गलत बताया था...उसकी करतूत में साथ देने के संदेह में पुलिस उसके दोस्त और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है....युवक ने कबूल किया है कि नकली पिस्टल रविभवन की एक दुकान से 380 रुपए में खरीदी थी..असली जैसी लगने वाली पिस्टल का इस्तेमाल क्राइम में लगातार बढ़ते जा रहा है..लिहाजा फेंटेसी करेक्टर और ऐसी नकली बंदूक की आड़ में यह युवक अब तक क्या-क्या गुल खिलाया होगा...इसका अंदाजा लगाया जा सकता है....

Comments

Popular posts from this blog

मीडिया ने मिलाया बिछुड़ों को, अगवा जवान हुए रिहा

 अग्निवेश की मध्यस्थता और मीडिया की पहल रंग लाई : छत्तीसगढ़ में मीडिया ने सराहनीय कदम उठाया है. मीडिया ने स्वामी अग्निवेश की मदद से उन चेहरे पर खुशियां लौटाई है जिनके चेहरे मुरझा चुके थे. जिन्होंने अपनों को पाने का आस छोड़ दिया था. जिन्हें सभी तरफ से मायूसी हाथ लगी थी. जिन्होंने अपना माथा हर उस चौखट पर टेका जहां से उन्हें उम्मीद की किरण नजर आ सकती थी. लेकिन यह किरण भी उनकी आंखों से ओझल होती जा रही थी. ऐसे में मीडिया की पहल से स्वामी अग्निवेश वह उम्मीद की किरण बन कर आए जिसकी तलाश सभी को थी. लिहाजा 18 दिनों से नक्सलियों के चंगुल में रहे जवानों की रिहाई संभव हो सकी. 26 जनवरी के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने नारायणपुर से पांच जवानों को अगवा कर लिया था. इन जवानों को छुड़ा पाने में जहां सरकार बेबस नजर आई वहीं अगवा जवानों के परिजन लाचार भटकते रहे. ऐसे में मीडिया उन परिजनों का सहारा बना जो असहाय और लाचार थे. मीडिया की मेहनत रंग लाई औऱ 18 दिन बाद आखिरकार नक्सलियों ने अपहृत जवानों को रिहा कर दिया. रिहाई के बाद जब अपहृत जवान अपने परिजनों से मिले तो दोनों के आखों से खुशी के आंसू छलक पड़े...

सलवा जुडूम का बदला मुखौटा...

नक्सलियों के खिलाफ एक अनोखी लड़ाई..जिसकी अगुवाई कर रहे हैं..बस्तर के कई लोग..यह लड़ाई है..बिना हथियार की..बिना बंदूक की..इस लड़ाई में नक्सलियों के खिलाफ गांधीगीरी तरीके से मुकाबला किया जाने का फैसला किया गया है..छत्तीसगढ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में नक्सलवादियो के विरोध जन जागरण अभियान सलवा जुडूम के बाद अब गांधीगिरी की तैयारी की गई है..गांधी जंयती के अवसर पर गांधीगीरी की शुरूआत बस्तर के कुटरू गांव से किया गया.माओवादियों के खिलाफ पांच साल पहले शुरू हुआ सलवा जुडूम आंदोलन छठवें साल में दम तोड़ चुका है.इसके साथ ही अब इसे गांधीवाद का मुखौटा पहनाकर पुनर्जीवित करने की कोशिश शुरू की गई है..नया जामा पहनकर गांधी जयंती के दिन अब नए कलेवर में दंडकारण्य शांति संघर्ष समिति के नाम पर कुटरू इलाके के ग्रामीणों ने अहिंसक आंदोलन की विधिवत शुरुआत कर दी है..तमाम तरह के राजनीतिक और गैर राजनीतिक प्रतिरोधों के बाद धीरे-धीरे सलवा जुड़ूम आंदोलन की धार कमजोर पड़ने लगी..पांच साल पहले बीजापुर के कुटरू में ही हजारों ग्रामीणों ने माओवादियों के खिलाफ स्वस्फूर्त हथियार उठा लिए थे..कुटरू से फिर एक बार माओवादियों के ...

भ्रष्ट तंत्र की भ्रष्ट कहानी...टेप कांड में कमल से लेकर हाथ...अफसरशाही भी हावी.

देश में भ्रष्टाचार ने किस तरह अपना पैर पसार रखा है..इसका ताजा उदाहरण है..नीरा राडिया टेप कांड...जिसने सफेदपोश, लालफीताशाही, समाज को राह दिखाने वालों की पोल खोल कर रख दी है..ये तो सिर्फ एक टेप कांड का सनसनीखेज खुलासा है..ऐसे कितने टेप जमींदोज हो गए..जिसका अगर आकलन किया जाए..तो पैरों तले की जमीन खिसक जाए..लेकिन इन भ्रष्ट लोगों का इससे क्या...इन्हें तो जैसे भारत की गरीब जनता की पेट पर लात मारने का लाइसेंस जो दे दिया गया है..2 जी स्पेक्ट्रम में जो करोड़ों के व्यारे-न्यारे किए गए..आखिर वह किसका पैसा था..किन लोगों ने इन पैसों का बंदरबाट किया..किसके शह पर किया..औऱ क्यों किया..यह जगजाहिर हो चुका है..लेकिन इन सबके बावजूद देश में अभी तक वह क्रांति नहीं दिख रही..जो दिखनी चाहिए..शायद भारत की जनता ने इस भ्रष्ट तंत्र की नियती समझ कर इसे वक्त के हाथों छोड़ रखा है.आज की तारीख में नीरा राडिया इस देश की सबसे बड़ी लाबिस्ट है..इसके क्लाइंट इस देश के दो सबसे धनी और विश्व के धनिकों में शुमार व्यापारी मुकेश अंबानी और रतन टाटा हैं..72 वर्षीय रतन टाटा के साथ तो इस अधेड़ महिला की बात करने वाली सीडी की चर्चा आज ...